Attempt to murder: बर्थडे पार्टी में देवर ने किया उल्टी, भाभी ने की जान से मारने की कोशिश

Attempt to murder: (जांजगीर-चांपा) : देवर और भाभी में विवाद का मामला सामने आया है। इस विवाद में भाभी ने देवर पर जानलेवा हमला कर दिया है। जिसके बाद देवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस विवाद की यह शराब बना है। जानकारी के अनुसार देवर शारब पीकर घर पंहुचा था और उल्टी कर दिया जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देवर पर भाभी ने जानलेवा हमला कर दिया। पूरा मामला जाँजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव के भाठापारा में देवर और भाभी में विवाद होने के बाद देवर ने जब भाभी का गला दबाया तो भाभी भी तैश में आ गई।

फिर भाभी ने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से देवर के सिर पर चोट आई है और उसका इलाज नवागढ़ के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, महिला पुष्पा बंजारे के घर में बर्थ डे मनाया जा रहा था। यहां देवर राखिलावन बंजारे, शराब पीकर पहुंचा था। वहां रामखिलावन ने उल्टी कर दी फिर पुष्पा ने नाराजगी जाहिर की तो देवर ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद भाभी पुष्पा बंजारे ने देवर रामखिलावन बंजारे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से देवर के सिर पर चोट आई इसके बाद घायल देवर को नवागढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई