घर के बाहर सो रहा अधेड़ मिला लहुलुहान हालत में, गांव में आक्रोश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर सो रहे 60 वर्षीय राम सिंह कंवर पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई। सुबह परिनजों ने खून से लथपथ शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम सिंह कंवर के घर में मरम्मत का काम चल रहा है। वे घर के बाहर पड़े सामान की रखवाली के लिए रोज सोते थे। देर रात  अज्ञात लोगों ने देर रात उसे पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर से कुछ दूर पर पड़े रेत के ढेर में वो लहुलुहान हालत में मिले। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

हमलावरो ने लिखी धमकी

पुलिस ने बताया, कि आरोपी हमलावरो ने घर के आंगन में धमकी भी लिखी हुई है। बताया जा रहा है कि यह शब्द 4 से 5 जगह पर लिखा हुआ है। धमकी घायल के बेटे के नाम से लिखी हुई है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए तत्काल उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घायल राम सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।  

मामले में जांच जारी है 

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। मामले में केस दर्ज करके जांच जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई