उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भोपाल में शहरी विकास मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज भोपाल में आयोजित उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक का आयोजन केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
बैठक में मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी परिवहन और अंगीकार अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा और चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 का टूलकिट भी इस बैठक में लॉन्च किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज 20 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे और सुबह दस बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे सुबह साढ़े दस बजे भोपाल के मिन्टो हॉल में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
बैठक समाप्त होने के बाद अरुण साव शाम पांच बजे भोपाल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम सवा छह बजे रायपुर वापस पहुंचेंगे।





