Arson: नेहरू नगर बिजली सब-स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भीषण आग; केबल और बॉक्स जलकर खाक

​बिजली विभाग की अपील, ट्रांसफार्मर के पास कचरा न फेंकें, शार्ट सर्किट से बढ़ रहा हादसों का खतरा

​बिलासपुर के नेहरू नगर सब-स्टेशन के बाहर स्थित एक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। (Arson) घटना की जानकारी देते हुए नेहरू नगर स्टेशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बी.बी. नेताम ने बताया कि आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे ट्रांसफार्मर के केबल और बॉक्स पूरी तरह जल गए हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, जिसकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शार्ट सर्किट से बढ़ रहा हादसों का खतरा (Arson)

नेताम ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास आम जनता द्वारा फेंके गए कचरे और सूखे पत्तों के ढेर की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। डीओएस सेक्शन में हुए स्पार्क के कारण नीचे पड़े कचरे में आग लगी और वह धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के नीचे कचरा न फेंकें और न ही वहां झाड़-पौधे लगाएं।

उन्होंने हाल ही में आए आंधी-तूफान का जिक्र करते हुए कहा कि पेड़ों की टहनियां गिरने से लगातार फाल्ट और स्पार्किंग की घटनाएं हो रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है। विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जनता से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि जान-माल के नुकसान से बचा जा सके.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button