Arson: गजमोहिनी अपार्टमेंट में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी

लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

शहर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। (Arson) अपार्टमेंट के एक हिस्से में बने मकान के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम संचालित किया जा रहा था, जहां आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद अपार्टमेंट में धुआं भर गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

लाखों रुपए का सामान जलकर खाक (Arson)

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं ताकि आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई