गिरते बालों से हैं परेशान? आंवला-करी पत्ता है वरदान

आंवला-करी पत्ता
आज बात उन घरेलू नुस्खों की, जो आपके झड़ते, पतले और समय से पहले सफेद होते बालों की बड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं आंवला और करी पत्ते की दो ऐसे प्राकृतिक तत्व जो मिलकर आपके बालों को ना सिर्फ लंबा और घना बनाते हैं, बल्कि उन्हें जड़ से मजबूत भी करते हैं।

आयुर्वेद में आंवले को एक चमत्कारी औषधि माना गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है और बालों की जड़ों को मज़बूती देता है।
वहीं करी पत्ता, जिसे अक्सर हम अपने किचन में इस्तेमाल करते हैं, उसमें होता है बीटा कैरोटीन, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स — जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
तो अगर आप आंवले को करी पत्ते के साथ मिलाकर खाते हैं, तो यह एक बेहद असरदार हेयर टॉनिक का काम करता है।

कैसे करें सेवन?

इसके लिए न्यूट्रिशनिस्ट आंवला और करी पत्ते की स्मूदी बनाकर पीने की सलाह देती हैं. एक या दो आंवले और 8-10 करी पत्ते लेकर मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीस लें. आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस या थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं. इस स्मूदी को रोज सुबह खाली पेट पीने से बालों के साथ-साथ सेहत को भी फायदे मिल सकते हैं. अधिक कमाल की बात यह है कि ये तरीका पूरी तरह से नेचुरल है, ऐसे में इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई