बालोद जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7 करोड़ से ज्यादा की मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने बालोद जिले के किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। विभाग ने जिले की दो नई सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 7 करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये मंजूर किए हैं।

पहली योजना के तहत गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल में नवीन हाट बाजार के पास नाला पर स्टॉप डेम बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 3 करोड़ 60 लाख 26 हजार रुपये खर्च होंगे। इस डेम से भू-जल स्तर बढ़ेगा, पेयजल और निस्तारी की सुविधा मिलेगी, साथ ही किसानों को लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा।

दूसरी योजना गुरूर विकासखण्ड के ग्राम ओझाघन (पड़कीभाट) में स्टॉप डेम निर्माण की है। इसके लिए 3 करोड़ 59 लाख 87 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना से भी स्थानीय किसानों को सिंचाई, पेयजल और भू-जल संवर्धन का लाभ मिलेगा।

दोनों परियोजनाओं के कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई