छत्तीसगढ़ में 25 नए NHM संविदा कर्मियों की नियुक्ति, हड़ताल के बीच सरकार का फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें प्रमुख मांग संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की है। इस बीच सरकार ने प्रदेश में 25 नए संविदा कर्मियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इसमें 24 चिकित्सा अधिकारी और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि नए डॉक्टरों की नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी। इनकी पदस्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला अस्पतालों में की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस कदम से मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर डॉ. विकास कुमार साहू को जिला अस्पताल धमतरी में पदस्थ किया गया है।

वहीं, 24 चिकित्सा अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इनमें डॉ. आकाश नागदेव, डॉ. जयंती लाल दारियो, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. विशाल पत्रे, डॉ. अदिति मारिया लाकर, डॉ. भाविका टंडन, डॉ. मेनका दांडेकर, डॉ. वर्षा कुमारी, डॉ. जयालक्ष्मी बिंझवार, डॉ. नीतू नन्द, डॉ. विनीता मिर्झा, डॉ. बी. दिव्यांशी, डॉ. निशा पैकरा, डॉ. अल्का कुजूर, डॉ. जॉन कुजूर, डॉ. संगीता कंवर, डॉ. हीना कश्यप, डॉ. शायल पटेल, डॉ. नीरज कुमार गंगराले, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. आशुतोष, डॉ. दीप्ति जतवार, डॉ. दीपाली भूआर्य और डॉ. झरना रानी मारकोले के नाम शामिल हैं। सरकार का यह निर्णय हड़ताल के बीच आया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहे असर को कम किया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई