anti naxal operation: 5-5 किलो के 8 IED बम बरामद, जवानों ने किया डिफ्यूज

anti naxal operation (बीजापुर) : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। जहां सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5- 5 किलोग्राम के 8 IED बरामद किया है। नक्सलियों ने मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए थे। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि, गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुबह 5 बजे नक्सलियों के शवों को रायपुर लाया गया। इनमें 6 महिलाओं के और 8 पुरुष नक्सलियों के शव शामिल हैं। 22 डॉक्टर शवों का पोस्टमार्टम करेंगे। जिले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मंगलवार रात में कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई। पूरी रात गरियाबंद डीआरजी, सीआरपीएफ कोबरा के जवान कुल्हाड़ी घाट इलाके के भालू डिग्गी के जंगल में मौजूद रहे। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बुधवार सुबह से ही इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान ऑपरेशन में शामिल थे। मुठभेड़ में 01 SOG जवान घायल हुआ है जिसका इलाज नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर रायपुर में चल रहा है। सभी ढेर हुए 14 नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सभी SOG टीम सकुशल नुआपाड़ा पहुंची। SOG की टीम किसी भी नक्सली की बॉडी ओडिशा नहीं लेकर गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई