ओडिशा-छत्तीसगढ़ होते हुए गुजरात तक दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरी डिटेल

रायपुर। ब्रह्मपुर (ओडिशा) से उधना (सूरत, गुजरात) के बीच जल्द ही नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन के परिचालन की घोषणा कर दी गई है। हालांकि यह ट्रेन बिलासपुर तक नहीं आएगी, लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर और गोंदिया स्टेशन से होकर गुजरेगी। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है।

अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से ओडिशा से गुजरात तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अनुभव और अधिक सुविधाजनक बनेगा। ट्रेन ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के अनेक महत्वपूर्ण शहरों और जिलों को जोड़कर पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेगी।

इस ट्रेन की प्रमुख विशेषता आधुनिक एलएचबी कोचों से लैस होना है, जो यात्रियों को आरामदायक यात्रा, बेहतर सीटिंग और ऑनबोर्ड सुविधाएं प्रदान करेंगे। इसके अलावा, यह ट्रेन खनिज, वस्त्र, औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्रों को जोड़ने में भी मदद करेगी, जिससे आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

रेल मंत्रालय का उद्देश्य है कि लंबी दूरी की यात्राओं को अधिक सरल और सुरक्षित बनाया जाए। अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारंभ होने से न केवल ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी यात्रा अधिक सहज और सुविधाजनक होगी। इस नई ट्रेन सेवा से लंबी दूरी की यात्रा तेज, सुरक्षित और आरामदायक बन पाएगी और पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई