अमीत शाह :दिल्ली में निर्माण के लिए पुलिस की अनुमति नहीं जरूरी, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

अमीत शाह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में निर्माण कार्यों के लिए पुलिस की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। इस फैसले से निर्माण गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, दिल्ली सरकार को 2020 के दंगों के मामलों के जल्द निपटारे के लिए विशेष अभियोजक नियुक्त करने का निर्देश भी दिया गया है।

अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वे लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशनों और सब-डिवीजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और अंतरराज्यीय गैंग्स को राजधानी से बाहर करें। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा।

गृह मंत्री ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए जो इन घुसपैठियों को देश में लाने और उनके लिए दस्तावेज तैयार करने में मदद करता है। उनका कहना था कि अवैध घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अमित शाह ने दिल्ली सरकार को भी चेतावनी दी कि पीएम मोदी की उम्मीदों के अनुरूप, दिल्ली की डबल इंजन सरकार को विकास और सुरक्षा के लिए डबल स्पीड से काम करना चाहिए। उन्होंने मानसून के दौरान जलजमाव से निपटने के लिए ‘मानसून एक्शन प्लान’ तैयार करने का भी निर्देश दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई