भड़काऊ बयान देने वाले अमित बघेल जल्द करेंगे सरेंडर, इंटरव्यू में कहा:“न न्याय से भागा हूँ, न भागूंगा”

रायपुर। समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में फरार चल रहे अमित बघेल जल्द ही छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल हाल ही में अंडरग्राउंड रहते हुए एक निजी यूट्यूब चैनल को खुला इंटरव्यू देकर फिर चर्चा में आ गए।
इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि वे डरने या भागने वालों में से नहीं हैं और “छत्तीसगढ़ की मिट्टी का पुत्र” होने के नाते हमेशा यहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और वे न्याय के लिए आगे भी लड़ते रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, अमित बघेल एक-दो दिनों में छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ सहित 7 राज्यों की पुलिस उनकी तलाश कर रही है और कई जगहों पर लगातार छापेमारी भी जारी है।





