शेयर बाजार में गिरावट के बीच मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी, सेंसेक्स 368 अंक टूटा

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबार की शुरुआत लाल निशान में हुई। सुबह 9:39 बजे सेंसेक्स 368 अंक यानी 0.45% गिरकर 80,962 और निफ्टी 98 अंक या 0.40% नीचे आकर 24,568 पर था। शुरुआती कारोबार में आईटी, रियल्टी, फार्मा, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान में थे, जबकि ऑटो, मेटल और मीडिया सेक्टर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

लार्जकैप शेयरों के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 33 अंक या 0.08% की तेजी के साथ 56,170 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 50 अंक या 0.29% बढ़कर 17,197 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,651 शेयर हरे निशान में और 734 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभार्थी थे। वहीं, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, इंफोसिस, जोमैटो (इटरनल) और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विशेषज्ञ हार्दिक मटालिया ने कहा कि यदि निफ्टी 24,700 के स्तर से ऊपर बना रहता है तो यह 24,850 से 25,000 तक बढ़ सकता है। गिरावट के मामले में 24,500 और 24,350 समर्थन स्तर हो सकते हैं जो खरीदारी के लिए अवसर प्रदान करेंगे।

एशियाई बाजारों में अधिकांश लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल में भारी गिरावट देखी गई, जबकि जकार्ता हरे निशान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए, जहां डाओ जोंस 0.21% नीचे और नैस्डैक 0.72% ऊपर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 14 मई को 931 करोड़ रुपए की इक्विटी में खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 316 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई