अंबिकापुर: मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर गिरफ्तार

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में पढ़ाने वाले बॉटनी विभाग के सीनियर प्रोफेसर एचडी महार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में मां काली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्रोफेसर ने ग्रुप में लिखा था – “काली माई से बड़ा शैतान कोई नहीं है।”

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और गांधीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने प्रोफेसर एचडी महार को गिरफ्तार कर लिया। उसी शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button