समग्र शिक्षा में 100 करोड़ के घोटाले का आरोप, NSUI ने की CBI जांच की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत हुई वोकेशनल टीचर भर्ती पर अब घोटाले का आरोप लग रहा है। NSUI ने दावा किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में करीब 100 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। शुक्रवार को NSUI पदाधिकारियों ने समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह फर्जी थी। हजारों युवाओं को अज्ञात कॉलेजों में एक ही दिन परीक्षा दिलाई गई, न मेरिट सूची जारी हुई और न अंकों का विवरण। 10 रुपए के स्टांप पेपर पर जबरन एग्रीमेंट करवाकर युवाओं से 3–4 लाख रुपए में नौकरी बेच दी गई।

अधिकारियों के रिश्तेदारों को सीधी नियुक्ति

ज्ञापन में कहा गया है कि 40,000 युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। इंटरव्यू के नाम पर पैसे लेकर चयन हुआ और 7 निजी कंपनियों को ठेका दिया गया। कोविड काल में सेवा देने वाले युवाओं को सरकार की घोषणा के बावजूद कोई प्राथमिकता नहीं मिली।

28 जुलाई तक अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो ताला बंद आंदोलन

NSUI ने चेतावनी दी है कि अगर 28 जुलाई तक भर्ती रद्द कर जांच शुरू नहीं हुई तो समग्र शिक्षा कार्यालय में ताला बंद आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशांत गोस्वामी, निखिल वंजारी, योगराज देवांगन सहित कई छात्र नेता मौजूद थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई