पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोप, अभ्यर्थियों से मिले गृह मंत्री विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आज राजधानी रायपुर में हलचल देखने को मिली। बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थी अपनी शिकायतें लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं, जिससे कई योग्य उम्मीदवारों को नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2023 में राज्य में 5967 पुलिस आरक्षक पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। तभी से भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर भर्ती से जुड़ी शिकायतों के कई पोस्ट वायरल हुए, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।

गृह मंत्री विजय शर्मा आज सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके निवास पर सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंचे हैं। सभी को अपनी बात रखने और संबंधित दस्तावेज देने का मौका दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब गृह मंत्री स्वयं अधिकारियों को बुलाकर पुलिस अभ्यर्थियों की शिकायतें सुन रहे हैं। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button