‘गुम है किसी के प्यार में’ की ऐश्वर्या शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, नील भट्ट संग रिश्ते पर दी सफाई

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले कपल नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की शादी को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म था। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और ऐश्वर्या ने नील से अलग होकर नया घर भी ले लिया है।
अब इन तमाम अटकलों पर खुद ऐश्वर्या शर्मा ने एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात साफ शब्दों में रखी है।
“साथ पोस्ट नहीं करते, इसका मतलब अलगाव नहीं”
ऐश्वर्या शर्मा ने साफ किया कि नील और उनके बीच कोई तनाव नहीं है। उन्होंने कहा:
“हम सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ ज़्यादा पोस्ट नहीं करते, इसका मतलब यह नहीं कि हमारी शादी में कोई दिक्कत है। हम वैसे भी एक-दूसरे के साथ काम करना पसंद नहीं करते, लेकिन हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।”
“नया घर काम के लिए लिया है, नील से अलग होने के लिए नहीं”
नील भट्ट से अलग घर लेने की खबरों पर ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने मलाड में जो किराए का घर लिया है, वो पूरी तरह काम से जुड़ी जरूरतों के लिए है।
“कभी-कभी हमें भी सामान्य कपल्स की तरह बहस हो जाती है, लेकिन यह कहना कि हम अलग हो चुके हैं – यह सरासर गलत है। परिवार के बीच बैठकर शूटिंग या रील्स बनाना मुश्किल होता है, इसलिए एक काम की जगह बनाई है।”
नील-ऐश्वर्या का रिश्ता: रील से रियल तक
बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। साल 2021 में दोनों ने शादी की थी और तभी से फैंस के बीच यह जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही है।
सोशल मीडिया पर चल रही थीं अफवाहें
कुछ यूज़र्स का कहना था कि दोनों अब साथ नहीं दिखते, जिससे अलगाव की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि ऐश्वर्या की इस स्पष्टीकरण के बाद अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।





