अंबिकापुर-बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू! अब सिर्फ एक घंटे में होगा सफर 

रायपुर। फ्लाई बिग एयरलाइन 19 दिसम्बर से अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करेगा। यह उड़ान सेवा सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। इसके साथ ही अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच छह घंटे का सफर अब केवल एक घंटे का हो जाएगा। फ्लाइट की समय सारणी के अनुसार विमान अंबिकापुर से दोपहर 12:50 बजे रवाना हो कर बिलासपुर में 13:45 बजे पहुंचेगा। वापसी में यह फ्लाइट बिलासपुर से 14:10 बजे टेकआफ और 15:05 बजे अंबिकापुर लैंड करेगा। एटीआर श्रेणी का 72 सीटर प्लेन होगा । अंबिकापुर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद हवाई सेवा से जुड़ गया है। अंबिकापुर से बिलासपुर का सफर सिर्फ एक घंटे में, अगले महीने से हवाई सेवा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button