एयर इंडिया क्रैश: डीएनए टेस्ट से 247 शवों की हुई पहचान, 232 परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को दी जा रही अंतिम विदाई, शवों की पहचान प्रक्रिया जारी

अहमदाबाद। अहमदाबाद में 12 जून को हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों की पहचान का कार्य तेजी से जारी है। शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 247 शवों की डीएनए जांच के माध्यम से पहचान हो चुकी है, जिनमें से 232 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

यह हादसा लंदन जा रहे विमान के टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद हुआ, जब वह मेघाणीनगर के एक हॉस्टल कैम्पस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हुई, जिनमें 241 विमान यात्री और बाकी हॉस्टल के निवासी थे। इस हादसे में सिर्फ एक यात्री जीवित बचा, जिसका इलाज जारी है।

फिल्म निर्माता का शव परिजनों के सुपुर्द किया

फिल्म निर्माता महेश जिरावाला की पहचान भी डीएनए सैंपल और स्कूटर के चैसिस नंबर के जरिए की गई। दुर्घटना के समय वह दोपहिया वाहन से वहां से गुजर रहे थे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि अब तक 247 डीएनए सैंपल का सफल मिलान हुआ है, जिनमें 187 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। कुछ मामलों में परिजनों के डीएनए का मिलान नहीं हो पाने के कारण अन्य परिजनों से सैंपल लिए जा रहे हैं।

फोरेंसिक यूनिवर्सिटी, राज्य स्वास्थ्य विभाग, और प्रशासनिक एजेंसियों की मदद से यह संवेदनशील प्रक्रिया तेज़ी और सावधानी के साथ की जा रही है। महाराष्ट्र के दीपक पाठक और इरफान शेख समेत कई मृतकों का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया गया। पूरे देश में शोक और श्रद्धांजलि का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई