रायपुर में आयोजित हुई AI आधारित कार्यशाला, सरकारी योजनाओं के प्रचार में होगा नया नवाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत आज रायपुर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का विषय था – “AI आधारित कार्यशाला – नवाचार की ओर एक कदम, AI के संग”। यह कार्यक्रम रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में हुआ, जिसमें प्रोजेक्ट उदघोष टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला में AI विशेषज्ञ नितेश सिन्हा और सूरज यादव ने प्रतिभागियों को बताया कि किस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके वीडियो निर्माण को और आकर्षक तथा प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस मौके पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला से मिली जानकारी का उपयोग भविष्य के वीडियो निर्माण में किया जाए ताकि शासन की योजनाएँ आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुँच सकें।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती और नगर निगम रायपुर की उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा भी मौजूद रहीं।





