Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने तिरुपति मामले के बाद, अब मंदिरों में प्रसाद की जांच के लिए चलाया अभियान…

बालोद | देश के तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले के बाद अब बालोद जिले के भी बड़े मंदिरों में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इसके तहत मंदिरों में बनने वाले प्रसादों की जांच की जाएगी। इसी घड़ी में बालोद जिले के सबसे बड़े शक्तिपीठ मां गंगा मैया मंदिर में नवरात्रि के पूर्व प्रसाद की जांच करने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। सभी जगह के प्रसाद की जांच करते हुए मंदिर प्रबंधन से प्रसाद के विषय में चर्चा की। जहां पर यह बात सामने आई है कि नवरात्रि और विशेष पर्व के अलावा बाकी समय यहां पर सूखे मेवा जैसे नारियल, इलायची और मूंगफली इत्यादि के प्रसाद वितरित किए जाते हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महेश सूर्यवंशी ने बताया कि देश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद में मिलावट की घटना के बाद हमने सतर्कता से सभी प्रमुख मंदिरों के प्रधान को जांच करने का निर्णय लिया है और सभी प्रसाद सुपरविजन में है। उन्होंने कहा कि टीम मंदिरों में जांच कर रही है। वहीं, नवरात्रि का पर्व आने वाला है तो इस समय भी विशेष रूप से प्रधान की जांच की जाएगी। हिंदुओं की आस्था के खिलवाड़ से जुड़े इस विषय में शासन एवं प्रशासन ने काफी गंभीरता दिखाई है और अब सभी मंदिरों के प्रधान में जांच की बात सामने आ रही है।

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी भारत पटेल बालोद जिले के सबसे बड़े गंगा मैया मंदिर पहुंचे और उन्होंने प्रसाद की जांच की। उन्होंने बताया कि अन्य जो यहां पर प्रमुख मंदिर हैं, उनके भी प्रधान की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बालोद जिले के जितने भी मंदिर हैं, वहां अन्यत्र समय में सुख प्रसाद ही वितरित किए जाते हैं। जिला प्रसाद बनाने की प्रक्रिया यहां पर नहीं है, इसलिए यहां पर किसी तरह के घबराने वाली कोई बात सामने नहीं आई है। नवरात्र में जो प्रसाद बनाए जाते हैं, उसके लिए मंदिर प्रबंधन समिति से चर्चा भी की जाएगी।

सौजन्य से बांटते हैं प्रसाद
बालोद जिले के प्रमुख मंदिर जैसे मां गंगा मैया मंदिर, मां सिया देवी मंदिर, गंजपारा के दुर्गा मंदिर सहित कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर नवरात्र में विशेष प्रसादी का आयोजन किया जाता है परंतु यहां पर भक्तों की संख्या लाखों में है। ऐसे में कई भक्त दिन के हिसाब से अपने-अपने सौजन्य से प्रसाद का वितरण करते हैं। अब देखना यह होगा कि अलग-अलग दिन बनाए जाने वाले प्रसाद की जांच करना विभाग के लिए कितना चैलेंजिंग रहेगा। वैसे भी विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। अधिकारियों ने कहा कि सभी तरह सुपरविजन में प्रधान की जांच को रखा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई