खबरें प्रकाशित होने के बाद सरकार ने ली तीजन बाई की सुध, विधायक ने दी 1 लाख की सहायता राशि

दुर्ग। प्रदेश ही नहीं देश की धरोहर प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की सरकार ने सुध ले ली है। खराब स्वास्थ्य और पेंशन को लेकर आ रही परेशानी की खबर सामने आने के बाद संस्कृति विभाग के बाद अब विधायक रिकेश सेन और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की मदद पहुंची है। तीजन बाई के परिजनों से मिलकर विधायक सेन ने एक माह का वेतन करीब एक लाख रुपये नकद दिए हैं. वहीं कलेक्टर ऋचा ने कहा कि परिजनों से मुलाकात हो गई। उनकी सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। इससे पहले संस्कृति विभाग के अधिकारी भी तीजन बाई के घर पहुंचे थे। पेंशन सम्बधी समस्याओं को तत्काल दूर करने की बात अधिकारियों ने कही है।

अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है और पिछले 9 महीने से उन्हें पेंशन भी नहीं मिल रही है। इसके अलावा, उनका इलाज भी उनके परिवार के लिए एक बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है। तीजन बाई की हालत में सुधार के लिए परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी, जिसको लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने डॉ. तीजन बाई से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही 9 महीने से रुकी हुई पेंशन भी शुरू करने कलेक्टर को निर्देशित किया है। वहीं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने उनके इलाज के लिए अपने एक माह का मानदेय भी परिजनों को प्रदान किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई