महाकुंभ में शिरकत करने के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनी संन्यासी

यूपी। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में महाकुंभ में शिरकत की। जहां उन्होंने संन्यास ले लिया है। अब यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी ममता। शाम को पट्टाभिषेक समारोह होगा।

ममता कुलकर्णी ने अखाड़े में करीब एक घंटे का समय बिताया, जिसमें उन्होंने धर्म और अध्यात्म से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। महाकुंभ की भव्यता और उसकी गहरी को लेकर ममता ने कहा, “यह आयोजन भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता है और आंतरिक शांति का माध्यम भी है.” भगवा वस्त्रों में सजी ममता को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी ने ममता को महाकुंभ की परंपराओं और अखाड़ों की ऐतिहासिक महत्ता से अवगत कराया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा