पारिवारिक झगड़े के बाद जेठानी ने बच्चो को पिलाई कीटनाशक, फिर खुद भी किया सेवन…

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक मां ने घरेलू विवाद के चलते अपने दो छोटे बच्चों को कीटनाशक पिलाने का खौफनाक कदम उठा लिया है। मां ने सात वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी को कीटनाशक देकर खुद भी दवा का सेवन कर लिया। महिला का नाम डुमेश्वरी साहू है।

दरअसल, यह मामला ग्राम कुरदी का है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से गुस्‍से में आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि देवरानी और जेठानी के बीच बच्चों को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद डुमेश्वरी ने ऐसा कदम उठाया।

मां की हालत गंभीर, दूसरे अस्‍पताल रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच ने तत्काल कार्रवाई की और महिला और दोनों बच्चों को अपने वाहन से अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

अस्पताल पहुंचते ही पहुंचे पुलिस और विधायक

अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र में जब महिला और उसके बच्चों को लाया गया, तो वहां पुलिस और क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इधर, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button