बस्तर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा, सीएम ने अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत कार्यों की समीक्षा की।
बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन ने राहत शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों में भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा डोनेशन के जरिए कपड़े इकट्ठा कर लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने भी राहत सामग्री बांटी।
जानकारी के मुताबिक अब तक 100 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 22 घर पूरी तरह से ढह गए हैं, जबकि कई मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।





