1992 से नक्सलवाद में सक्रिय, 30 घटनाओं में भूमिका: अब सरेंडर

राजनांदगांव। राजनांदगांव बॉर्डर से सटे गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने फोर्स के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सलियों में एक करीब 30 साल से संगठन में सक्रिय रहा है।

गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि हार्डकोर नक्सली रामसु दुर्गु पोयाम उर्फ नरसिंग और रमेश शामु कुंजाम उर्फ गोविंद ने शुक्रवार को फोर्स के सामने सरेंडर किया। रामसु दुर्गु करीब 1992 से नक्सल संगठन में शामिल था, जिसने करीब 30 अलग-अलग घटनाओं में अहम भूमिका निभाई है। कई दलम में प्रमुख पद पर भी रहा है।

फिलहाल वह नक्सलियों के सप्लाई टीम का काम देख रहा था। दोनों ने नक्सल संगठन में बड़ी मनमानी, बेकसुर ग्रामीणों से हो रही हिंसा और पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सरेंडर करने की जानकारी दी है। गढ़चिरौली में अब तक 680 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button