युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं देने पर कार्रवाई, 6 शिक्षक निलंबित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद नए स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जानकारी दी कि 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि कई अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उनका दो महीने का वेतन भी रोक दिया गया है।

DEO ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश के तहत जिले के प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में पदस्थ किया गया था। इसके लिए ओपन काउंसलिंग आयोजित कर पदस्थापना आदेश जारी किए गए। अधिकांश शिक्षकों ने कार्यभार संभाल लिया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।

हालांकि, कुछ शिक्षकों ने नए स्कूलों में ज्वाइनिंग से इंकार कर दिया। इनके अभ्यावेदन जिला स्तरीय समिति, संभाग स्तरीय समिति और यहां तक कि हाईकोर्ट में भी पहुंचे। सुनवाई के बाद अधिकांश अभ्यावेदन अस्वीकार कर दिए गए, जबकि कुछ को मान्य पाया गया। इसके बावजूद कई शिक्षकों ने कार्यभार नहीं संभाला, जिस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए निलंबन और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व बच्चों की पढ़ाई है, इसलिए सभी को जल्द से जल्द आबंटित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिन विद्यालयों में अब भी शिक्षकों की कमी है, वहां जिला खनिज न्यास मद से मानदेय शिक्षकों की व्यवस्था की गई है ताकि शिक्षा प्रभावित न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई