विवादित पोस्ट पर कार्रवाई: युवा कांग्रेस ने प्रीति मांझी को पद से अस्थायी रूप से हटाया, जांच कमेटी बनी

रायपुर। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर संगठन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रीति मांझी ने हाल ही में एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को “लाल सलाम कामरेड हिडमा” लिखकर श्रद्धांजलि दी थी, जिसके बाद मामला तेजी से गर्मा गया।

पोस्ट वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर “अर्बन नक्सल तैयार करने” तक के गंभीर आरोप लगा दिए। विवाद बढ़ता देख प्रीति मांझी ने सफाई दी कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है और वह गांधीवादी विचारधारा का पालन करती हैं तथा किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करतीं।

लेकिन उनकी सफाई संगठन को मंजूर नहीं हुई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक प्रीति मांझी को उनके राष्ट्रीय सह सचिव पद पर काम करने से रोक दिया गया है।

युवा कांग्रेस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई