Acharya’s Statement:अनुमा आचार्य का BJP पर बड़ा हमला, 2014 को ‘आजादी’ वाला बयान देते हुए गंभीर आरोप लगाए

Acharya's Statement: आचार्य ने रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री पर UAPA कार्रवाई की मांग उठाई

कांग्रेस की प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के कई नेता देश की आज़ादी को 2014 से जोड़ते हैं और इसी सोच को उन्होंने ‘अनपढ़ मानसिकता’ बताया। (Acharya’s Statement) आचार्य ने दावा किया कि नक्सलवाद जैसी समस्याओं पर किसी भी सरकार ने पूरी तरह रोक नहीं लगाई, लेकिन BJP सरकार हर काम का श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रही है।

आचार्य ने रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री पर UAPA कार्रवाई की मांग उठाई

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संकट के समय मौन साध लेने की आदत जवाबदेही से बचने की राजनीति है। (Acharya’s Statement) आचार्य ने आरोप लगाया कि इस सरकार का व्यवहार इतिहास से भागने वाला है, क्योंकि बताने और लिखने पर जवाबदेही तय होती है और इसी कारण योजनाओं, आपदाओं और गलतियों पर केंद्रीय नेतृत्व चुप रहता है। उन्होंने दो केंद्रीय मंत्रियों पर भी गंभीर आरोप लगाए—पहला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना सेना से बिना सहमति बनाई गई और इसका उल्लेख पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज नरवणे की किताब में आने के बाद पुस्तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

सरकार की नीतियों पर सवाल

दूसरा आरोप विदेश मंत्री पर लगाया, यह दावा करते हुए कि उन्होंने कथित रूप से ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी, जिसे आचार्य ने देशहित के खिलाफ बताया और दोनों मामलों में UAPA कार्रवाई की मांग की। आचार्य ने कहा कि “यह सरकार इतिहास में अपना नाम लिखवाने के बजाय जवाबदेही से बचने के रास्ते खोज रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button