Thief arrested: चोरी के 1 साल पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी पुलिस ने दबोचा

Thief arrested: बिलासपुर। बिलासपुर जीआरपी ने मोबाइल चोरी के एक साल पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल बरामद कर लिया है। यह मामला अप्रैल 2024 में शहडोल निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसकी घटना स्थल उसलापुर था। जीआरपी को यह केस डायरी शहडोल से शून्य में कायमी कर सौंपी गई थी। आरोपी जितेंद्र कहार, निवासी दोरगरियाखुर्द, अनूपपुर, चोरी के बाद खुद ही ओप्पो मोबाइल का उपयोग कर रहा था, जिससे उसका पता लगाना मुश्किल हो गया था।

लेकिन रायपुर साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल्स खंगालकर आरोपी का ठिकाना पता लगाया गया और फिर उसे गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी, हेडकॉन्स्टेबल पंचराम जलान और आरक्षक रोहित यादव ने सतर्कता और मेहनत से अहम भूमिका निभाई, जिससे पीड़ित को 13 महीने बाद न्याय मिला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button