Accused Arrested: जमीन विवाद में युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या,
पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.....

तखतपुर थाना क्षेत्र से जुड़े ग्राम बरेला में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां 21 वर्षीय युवक राजकुमार धुरी का दिनदहाड़े अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। (Accused Arrested) मामला 26 दिसंबर का है, जब राजकुमार धुरी पंजाब नेशनल बैंक, बरेला में बैंक के काम से पहुंचा था। इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उसे बैंक परिसर से जबरन कार में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर जमकर मारपीट की। गंभीर चोटों के चलते राजकुमार की मौत हो गई।
बैंक से अगवा कर कार में मारपीट, घर के पास फेंककर फरार हुए आरोपी
आरोपी मृतक को उसी कार से वापस लाकर उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए। (Accused Arrested) परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि घटना से पहले भी जमीन को लेकर लगातार विवाद और धमकियां दी जा रही थीं। मामले में संतोष कुमार साहू, पोमेश साहू, सोनू राम साहू, उत्तम साहू और समीर कोसले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। घटना में इस्तेमाल की गई कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जब्त की गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है……





