Accused absconding: तखतपुर थाने से हथकड़ी खोलकर चेन स्नेचिंग का आरोपी फरार, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक निलंबित…
बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस को दिया चकमा,

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाने से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चेन स्नेचिंग का एक आरोपी (Accused absconding) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुरक्षा में तैनात आरक्षक को बाथरूम जाने का झांसा दिया और इसी बहाने अपनी हथकड़ी खुलवा ली; जैसे ही उसे मौका मिला, वह पुलिस को चकमा देकर थाने की दीवार फांदकर रफूचक्कर हो गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बरती कड़ी सख्ती, (Accused absconding)
थाने के भीतर से शातिर आरोपी के इस तरह भाग निकलने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है, जिसे एसएसपी ने अत्यंत गंभीर लापरवाही माना है। आरोपी की तलाश में पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और फरार अपराधी को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, वहीं इस घटना ने थाने की आंतरिक सुरक्षा और पुलिसकर्मियों की सतर्कता पर भी बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं……





