बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ADM कार्यालय का बाबू 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर जिला मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 बाबू विजय पांडेय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मामला कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप से जुड़ा है, जिनके होटल में अगस्त 2025 में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया था। यह प्रकरण ADM एवं न्याय निर्णयन अधिकारी के कार्यालय में लंबित था।

आरोप है कि बाबू ने प्रार्थी को अधिक जुर्माने का डर दिखाकर उसे कम कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें 5 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।

आज शेष 15 हजार रुपये की दूसरी किश्त लेते समय ACB ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button