सारंगढ़ में एसीबी का छापा, डीईओ कार्यालय में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, RTE प्रभारी गिरफ्तार

एसीबी ने डीईओ कार्यालय में छापा मारा है। रिश्वत लेते हुए RTE प्रभारी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम अरुण दुबे बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर सारंगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारा है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ACB ने दबिश दी है।

शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार RTE प्रभारी अरुण दुबे को एसीबी ने पकड़ा है। अभी भी एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही जारी, है। जानकारी के मुताबिक अभी पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 50 हजार रुपए रिश्वत का पूरा मामला है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button