ACB ने निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 2 लाख रुपये की थी डिमांड

जांजगीर-चांपा। ACB ने हथकरघा कॉलेज में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान कॉलेज के वरिष्ठ निरीक्षक को 50 हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक हथकरघा सहायक संचालक से स्टॉक की रिप[ऑर्ट मांगी गई थी। साथ ही 3 बुनकर समिति के कामों पर रोक को लेकर भी जानकारी मांगी गई थी। वहीं इस जानकारी के एवज में वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान ने हथकरघा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से 2 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। पहली क़िस्त में 50 हजार रुपये पर सहमति बानी थी। वहीं समय पर एसीबी की टीम ने पहुंचकर रिश्वतखोर निरीक्षक को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button