Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

CG:अभिजीत सिंह ने संभाला कलेक्टर का पदभार, अधिकारियों से की पहली मुलाकात

CG:दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह (IAS) ने गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2012 बैच के अधिकारी अभिजीत सिंह इससे पहले नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय लिया।

महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं अभिजीत सिंह

पदभार ग्रहण करने से पहले अभिजीत सिंह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव (गृह एवं जेल विभाग) के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उनके पास चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव और लोक सेवा आयोग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार था। प्रशासनिक कार्यों में उनकी गहरी समझ और अनुभव को देखते हुए उन्हें अब दुर्ग जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

नए कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रभारी कलेक्टर अरविंद एक्का ने उन्हें जिले की कमान सौंपी और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, संयुक्त कलेक्टर लता उर्वशा और सिल्ली थामस, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव और जिला कोषालय अधिकारी राघवेंद्र कुमार शामिल थे।

नए कलेक्टर के रूप में अभिजीत सिंह के आने से जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उनकी प्रशासनिक कुशलता और कार्यशैली को देखते हुए अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहित हैं। जिले के नागरिकों को उनसे बेहतर प्रशासन और तेजी से विकास कार्यों की उम्मीद है।

अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि कलेक्टर अभिजीत सिंह जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई