आज का राशिफल(सोमवार 26 मई 2025): जानिए! आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मुख्य व्रत-त्यौहार एवं जयंती दिवस:-
सोम ता. 26 वटसावित्री अमावस्या, वट पूजन, श्राद्ध अमावस्या

आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, स्वतंत्र विचारों का सहिष्णु एवं सहयोगी भावना वाला होगा, इनमें क्रोध को नियंत्रण करने की क्षमता रहेगी, स्वयं हानि उठाकर दूसरों को लाभ पहंुचाने वाला होगा.

मेष- बिखरे काम को समेटने में सफलता मिलेगी, जानबूझकद सहकर्मी नुकसान पहुचाने का प्रयत्न करेंगे, पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, जल्दबाजी न करें.

वृषभ- समय पर मदद न मिलने से परेशानी होगी, भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न करें, श्रम एवं प्रयास करने से इच्छित सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

मिथुन- विपरीत परिस्थिति में समझौता करना लाभकारी रहेगा, रोजगार सम्बन्धी कार्यो में व्यस्तता रहेगी, महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी, संपत्ति वाहन, का सुख रहेगा, प्रयास सार्थक होगा.

कर्क- पुराना विवाद हल होगा, तीखी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं, शिक्षा संतान कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

सिंह- अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, कानूनी मामले सुलझने के आसार हैं, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, दूर दराज की यात्रा होगी.

कन्या- भाग्य से लाभदायक अवसर हाथ में आ सकते हैं, कैरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे, शारीरिक कष्ट, मानसिक परेशानी होगी, प्रियजनों का सहयोग रहेगा.

तुला- विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, अपनों के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, खर्च अधिक होगा, स्वजनों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा, शुभ संदेश रहेगा.

वृश्चिक- न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी, रक्त संबंधियों से मतभेद होगा, सामाजिक कार्य में सफलता, यश, सम्मान प्राप्त होने का योग है.

धनु- नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, कारोबारीदूर दराज की यात्रा होगी, खर्च अधिक होगा, अतिथि आगमन का योग है.

मकर- धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, परिचितों के कारण कामकाज में परेशानी होगी, आकस्मिक धन प्राप्त होगा, लाभदायक योजनाओं का विकास होगा.

कुम्भ- अधिकारी नाराज हो सकते हैं, गुप्त शत्रुओं के अवरोध के कारण दैनिक कार्य संपादन में परेशानी होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.

मीन- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मित्रों से विवाद की संभावना है, व्यापार में उत्तम सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के सहयोग से कार्य बनेगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई