मामूली बात पर युवक की गला दबाकर हत्या, महिला से बात करने को लेकर हुआ विवाद

जशपुर। जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से बात करने के मामूली विवाद बदमाश ने एक युवक की जान ले ली। घटना ग्राम डोड़काचौरा की है, जहां घर में अकेले रहने वाला युवक लक्ष्मी नारायण भगत सामान लेने किराना दूकान गया था, जहां गांव की ही एक परिचित महिला से उसकी मुलाकात हुई।

इस दौरान दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी गांव में ही रहने वाला आरोपी सुखनाथ भगत वहां पहुंच गया और महिला से बार करने की बात को लेकर विवाद करते हुए युवक का जमकर गला दबा दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फरार आरोपी की पतासाजी कर उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई