Gross negligence: स्मार्ट मीटर लगाते समय करंट से झुलसा युवक, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

Gross negligence: बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्मार्ट मीटर लगाते वक्त एक बिजली कर्मचारी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरण दिए काम करवाया और हादसे के बाद घायल को जबरदस्ती अस्पताल से छुट्टी दिलवा दी। अब इस मामले में ठेकेदार पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के अंबा पार्क में 11 दिसंबर 2024 को ब्लु शाप कंपनी के अधीन काम कर रहा बिजली कर्मचारी शिवशंकर साहू अपने साथियों के साथ स्मार्ट मीटर लगाने गया था। दोपहर 12 बजे के करीब मीटर लगाते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से शिवशंकर के कपड़ों में आग लग गई। उसके पेट, छाती और दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान पांच दिन तक इलाज चला लेकिन इसी बीच कंपनी के ठेकेदार ऋषि गुप्ता ने यह कहते हुए कि इलाज नहीं करवा सकते, घायल को जबरन अस्पताल से छुट्टी दिला दी। आरोप है कि मीटर लगाने से पहले किसी भी तरह का सुरक्षा किट या दस्ताना मुहैया नहीं कराया गया था। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button