AIRPORT पर हीरे के हार के साथ बैंकॉक से आया युवक गिरफ्तार; तस्करी का संदेह, अफसरों ने शुरू की जांच

दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 6 करोड़ रुपये के हीरे जड़े सोने के हार की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का संबंध गुजरात से है और जांच अभी जारी है।
कस्टम विभाग के मुताबिक, आरोपी 12 फरवरी को बैंकॉक से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पहुंचा था। जांच के दौरान उसके बैग और व्यक्तिगत तलाशी में 40 ग्राम वजनी यह कीमती हार बरामद हुआ। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने हार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए हार की कीमत 6.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
गुजरात का निवासी है आरोपी
कस्टम अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति गुजरात का निवासी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह तस्करी किसके लिए की जा रही थी।





