किराए के मकान में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवक ने खुद को फांसी का फंदा लगाकर मौत के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सूरज ठाकुर के रूप में हुई है जो कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सरस्वती स्टील के पीछे स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। मृतक मस्तूरी ब्लॉक के नेवारी गांव का रहने वाला था और यहां अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले सूरज का अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर बहस हुआ था। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतक का स्वभाव गुस्सैल था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।





