बलरामपुर | बलरामपुर रामानुजगंज रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम तामेश्वरनगर की युवती को शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक दैहिक शोषण करने वाले युवक के खिलाफ बीएएनस की धारा 69 के तहत अपराध कायम किया गया है। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है पीड़िता ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तामेश्वरनगर की युवती को बीते 5 वर्षों से झारखंड के ग्राम गोदरमान के एक युवक के द्वारा प्रेमजाल में फसाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया जाता रहा युवती द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक के द्वारा थोड़ा इंतजार करने के लिए कहते हुए शादी कर लेने की बात कही जाती रही। ऐसा करते-करते 5 वर्ष बीत गया वही एक बेटी भी हो गई जो 11 माह की है। परंतु इसके बाद भी युवक शादी से इनकार करता रहा इस बीच वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा था जिसकी जानकारी युवती को लगी। इसके बाद पीड़िता युवती ने रामानुजगंज थाने में शिकायत की जिस पर बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध कायम किया गया।
पति पत्नी के रूप में रहते थे दोनों आरोपी युवक पीड़िता युवती के साथ पति-पत्नी के रूप में बलरामपुर में किराए का मकान लेकर रहता था। परंतु बच्ची के पालन पोषण के लिए ₹1 भी नहीं देता था किसी प्रकार से पीड़िता युवती अपने बच्ची का पालन पोषण कर रही थी।
शादी के लिए कहने पर करता था मारपीट, माता-पिता को जान से मरवाने की देता था धमकी पीड़िता से 5 वर्षों तक आरोपी युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा जब-जब शादी के लिए बोलती थी तब तब उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। पीड़िता युवती ने बताया कि जब-जब उससे शादी के लिए कहती थी वह मारपीट एवं गाली गलौज तो करता ही था साथ ही साथ वह कहता था कि तुम्हारे माता-पिता को मरवा कर फेंकवा दूंगा। युवक के धमकी से हमारे पूरे परिवार के लोग डरे हुए हैं।
मुंह बोले भाई ने आरोपी युवक से कराया था संपर्क युवती का मोबाईल नम्बर एक युवक द्वारा दिया गया था जिसे पीड़िता अपना मुंहबोला भाई मानती थी एवं राखी भी बांधती थी उससे ही नंबर आरोपी युवक के द्वारा लिया गया था एवं बात की गई थी एवं धीरे-धीरे उसे अपने बातों में फंसा कर दैहिक शोषण किया गया।
पीड़िता ने कहा कि युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर 5 साल तक मेरे साथ शारीरिक शोषण करता रहा यहां तक की उसका व्यवहार दिन प्रतिदिन बदलता गया वह मारपीट करने लगा बच्ची हुई तो उसके पालन पोषण में ₹1 भी खर्च नहीं करता था 1 वर्ष उसके साथ बलरामपुर में भी रही थी युवक दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। मुझे उसके सगाई कर लेने का मालूम चला सगाई करने के बाद भी वह मेरे पास आना-जाना करता रहा तो मुझे लगा की सगाई तोड़ दिया हुआ परंतु इस बीच शादी का कार्ड मेरे पास किसी ने भेजा। जिसमें 23 नवंबर को तिलक एवं 25 नवंबर को शादी का दिन था जिसके बाद मैंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई मेरे साथ बहुत ही अन्याय हुआ है पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है परंतु अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है पीड़िता ने युवक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।