जंगली सूअर समझकर ग्रामीण को मारी गोली, शव को झाड़ीयों में छुपाया, 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

मुंबई महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक ऐसी खबर सामने आया है जो सब को हैरान कर देगीं। यहा शिकार करने गये एक ग्रामीण को उसके साथियों ने जंगली सूअर समझकर गोली मार दी। उसके साथियों ने कथित तौर पर उसे जंगली सूअर समझ लिया था। 28 जनवरी की रात को हुई इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जंगली सूअर समझे फिर मारी गोली
आपको बता दें कि शिकार के दौरान कुछ ग्रामीण समूह से अलग हो गए। कुछ समय बाद शिकारियों में से एक ने उन्हें जंगली सूअर समझकर गोली चला दी, जिससे दो ग्रामीण घायल हो गए. इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.” गोलीबारी से घबराए लोगों ने कथित तौर पर पुलिस को सूचित करने के बजाय मृतक के शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

छह लोग गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और अपराध में शामिल होने के संदेह में छह ग्रामीणों को हिरासत में लिया। व्यापक तलाशी के बाद बुधवार को अधिकारियों ने पीड़ित का बुरी तरह सड़ चुका शव बरामद किया और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई