मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर किया हमला, आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादर खुर्द तिवारी चाल के समीप सोमवार की दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए, जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मजदूरों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया। 

स्थानीय रहवासियों से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर निवासी बीरसाय अपने साथी द्वारिका प्रसाद के साथ दादर खुर्द में किराए के मकान पर निवास करता है । वे दोनों रोजी मजदूरी का काम करते हैं। उन्हें राकेश नामक ठेकेदार ने गड्ढा खुदाई का काम दिया था। जिसके लिए दोनों मजदूर जगह देखने जा रहे थे। वे तिवारी चाल के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड की चपेट में आ गए। दोनो को बचाव का रास्ता नहीं दिखा तो मौके पर बैठ गए, और मधुमक्खियों ने काटकर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई, फिर भी मधुमक्खियों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलाें का उपचार जारी है। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button