कैंप में जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, दो जवानों की मौत, दो की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की है।

मिली जानकारी के मुताबित घटना सामरी थाना के पुंदाग पुलिस कैंप की है, बलरामपुर के भूताही पुलिस कैंप में सीएएफ के आरक्षक ने अपने साथियों पर राइफल से फायरिंग कर दी। घटना में एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार जारी है। एसपी ने बताया कि आरक्षकों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था और गोली चलाने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मं जुटी है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button