भिलाई के बिरयानी सेंटर में नाबालिग से करवाया जा रहा था काम, चाइल्ड लाइन ने किया रेस्क्यू

दुर्ग। भिलाई के सुपेला में बिरयानी सेंटर का मालिक एक नाबालिग बच्चे से काम करवा रहा था। चाइल्ड लाइन की टीम को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे वहां पहुंच गए। टीम ने बच्चे को छुड़ाया और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के स्टेट कोऑर्डिनेटर विपिन ठाकुर ने बताया कि, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से एक महीने का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को दुर्ग और भिलाई के कई दुकानों को चेक किया गया। उन्हें एक प्रतिष्ठान में यह बच्चा काम करते हुए मिला। हालांकि, उन्होंने बिरयानी सेंटर का नाम नहीं बताया। सोमवार देर शाम सुपेला के बिरयानी सेंटर में काम करने वाले बाल श्रमिक को चाइल्ड लाइन और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम के मेंबर बच्चे को साथ लेकर सुपेला थाने पहुंचे। टीम के लोगों ने बिरयानी सेंटर के मालिक के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस ने बिरियानी सेंटर के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद बच्चे के माता-पिता को थाने बुलाया। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने सीडब्ल्यूसी के सामने बच्चे से पूछताछ की। उसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button