शराब के नशे में सोया घर के बाहर, ठंड से अकड़ कर युवक की मौत

बलरामपुर। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पंडों जनजाति के युवक की सड़क किनारे लाश मिली है। मृतक के शरीर में सिर्फ बनियान और गमछा मिलने के चलते ठंड की वजह से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना चलगली थाना के ग्राम धड़िया की है, जहां वाड्रफनगर के ग्राम अलका का रहने वाला पंडो जनजाति का युवक राजेंद्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। गुरूवार की सुबह उसकी लाश सड़क के किनारे मिली है। चलगली थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच रही है. घटना कैसे घटित हुई, यह अभी कहना मुश्किल है, शव का पीएम कराने के बाद ही बताया जा सकता है कि मौत का क्या कारण है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई