Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

CG:महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG: रायपुरअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और समाज में उनकी अहम भूमिका को सम्मान देने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की भागीदारी सबसे जरूरी है।” इसी सोच के साथ सरकार ने महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है।

महिलाओं को आर्थिक मदद से आत्मनिर्भर बनने का अवसर

महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को हर साल ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह सहायता महिलाओं को परिवार की ज़रूरतें पूरी करने, स्वास्थ्य सेवाएँ लेने, बच्चों की शिक्षा और स्वरोज़गार में आगे बढ़ने में मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम बताया।

महिला कल्याण के लिए बजट 2025-26 में खास प्रावधान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि बजट 2025-26 में महिलाओं के लिए कई नई योजनाएँ लाई गई हैं। कामकाजी महिलाओं को बेहतर रहने की सुविधा देने के लिए पूरे प्रदेश में 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने हेतु 79 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जो नौकरी या अन्य कारणों से अपने घर से दूर रहती हैं।

गांवों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

छत्तीसगढ़ सरकार महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। आज गाँवों की महिलाएँ कृषि, छोटे उद्योग, कुटीर उद्योग और सहकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवारों की आय भी बढ़ा रही हैं।

समानता, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सशक्तिकरण में अपना योगदान दें, ताकि छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयों को छू सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई