बार के कंपाउंड में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू

बिलासपुर |
शुक्रवार को बिलासपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित एक बार के कंपाउंड में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना दोपहर के समय हुई, जब कंपाउंड के पास मौजूद सूखे पेड़-पौधों की पत्तियों में अचानक आग लग गई, जिससे आग ने देखते ही देखते अस्थायी स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल विभाग की तत्परता से टली बड़ी घटना
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची आग को कुछ ही समय में कंट्रोल कर लिया गया
कोई जनहानि नहीं, लेकिन कंपाउंड के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा
बढ़ती गर्मी से बढ़ रहे हैं खतरे
शहर में लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते आगजनी की घटनाओं में इज़ाफा हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह ही व्यापार विहार क्षेत्र में एक ड्राई फ्रूट दुकान में भीषण आग की खबर सामने आई थी।
प्रशासन को अलर्ट रहने की ज़रूरत
इस तरह की घटनाएं आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि:
सार्वजनिक व व्यावसायिक स्थलों पर सूखी पत्तियों की सफाई करवाई जाए
अस्थायी संरचनाओं में सुरक्षा इंतज़ाम सख्त किए जाएं , आग बुझाने के यंत्रों की उपलब्धता अनिवार्य की जाए





