महिलाओं के लिए साय सरकार की सौगात, पहले चरण में बनेंगे 179 महतारी सदन, मिलेंगी ये सुविधाएं

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण में 179 महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। महतारी सदन निर्माण के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये भी स्वीकृत किया गया है। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की ओर पहले ही डिजाइन और प्राक्कलन तैयार कर राज्य शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई थी।

एक महतारी सदन बनाने के लिए 29.20 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। महतारी सदन का निर्माण करीब 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। इसमें कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग भी रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बाउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा रोजगार : उपमुख्यमंत्री शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए गांवों में महतारी सदन बनाया जा रहा है। न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button